फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रेन उड़ाने की धमकी देने वाले की तलाश में छापे

ट्रेन उड़ाने की धमकी देने वाले की तलाश में छापे

Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। ट्रेन उड़ाने की धमकी के मामले की जांच जीआरपी के साथ एनआईए और एटीएस के अधिकारियों ने भी शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को आतंकी तहसीन की गिरफ्तारी से जोड़कर देख रही हैं। उनका मानना है कि इंडियन मुजाहिद्दीन के सदस्य इंडिया चीफ तहसीन अख्तर की गिरफ्तारी से बौखलाए हैं। हताशा में वे अफवाह फैलाकर और धमकी देकर भय कायम करना चाहते हैं। तहसीन के कुछ करीबियों के बिहार में छिपे होने की जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां छापेमारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रेलवे ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिस के आला अधिकारियों ने एटीएस और आईबी को जांच करने का आदेश दिया। सुरक्षा एजेेंसियों ने सुरियांवा, भदोही और कैंट स्टेशन का जायजा लेने के बाद हजारीबाग से मिले टेलीफोन नंबर की जांच की। नंबर बंद पाया गया लेकिन यह पता चला कि वह उत्तराखंड का है। इस मामले में एनआईए की एक टीम बिहार पुलिस के साथ छापा मार रही है। इधर, एटीएस की टीमें आईबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से स्लीपिंग माड्यूल और आईएम के सदस्यों की तलाश कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नेपाल में ठिकाना बनाए आतंकी इंटरनेट के माध्यम से कोड भाषा में अपने संदेश साथियों तक पहुंचा रहे हैं। उनके करीबियों के बिहार और झारखंड में होने की आशंका है। आईबी की टीमें नेपाल के अलावा बांग्लादेश बार्डर से भी सूचनाएं हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed