फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कैंट से रात नौ बजे रवाना होगी नमो एक्सप्रेस

कैंट से रात नौ बजे रवाना होगी नमो एक्सप्रेस

Sat, 01 Mar 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 01 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। नरेंद्र मोदी की दो मार्च को लखनऊ के रमाबाई पार्क में होने वाली रैली में बड़ी तादाद में लोगों को जुटाने के लिए स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को सुबह से देर रात तक इसके लिए कवायद जारी रही। वहीं, रैली में पहुंचने के लिए कैंट स्टेशन से स्पेशल ट्रेन नमो एक्सप्रेस लखनऊ तक जाएगी। पहले इसकी रवानगी का समय शनिवार रात 11 बजे तय किया गया था लेकिन शुक्रवार को पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब 23 बोगियों की यह ट्रेन रात नौ बजे ही लखनऊ के लिए चलेगी और दो मार्च की भोर में चार बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की भीड़ जुटाने के लिए भाजपा के काशी क्षेत्र, जिला और महानगर के पदाधिकारी जनसंपर्क के साथ ही व्यवस्थाओं की तैयारी का खाका तैयार करते रहे। वहीं, सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी की पत्नी तरला जोशी ने भी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा कि रैली में प्रभावी मौजूदगी दर्ज कराएं। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में पदाधिकारियों संग बैठक की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य व संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने पूर्वांचल के विभिन्न जिलों का दौरा किया। जिला इकाई ने सेवापुरी, रोहनिया आदि मंडलों का बूथ सम्मेलन किया और वन बूथ फिफ्टीन यूथ का लक्ष्य तय किया। साथ ही जिलाध्यक्ष आजाद सिंह गौतम ने बड़ी संख्या में युवाओं से रैली में पहुंचने का आग्रह किया। जिला उपाध्यक्ष उमेश दत्त पाठक ने तिलमापुर में शिवपुर और अजगरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। महानगर अध्यक्ष टीएस जोशी ने नमो एक्सप्रेस से जाने के लिए रात आठ बजे तक कार्यकर्ताओं से पहुंचने के लिए कहा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने भी इसी संबंध में बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed