{"_id":"140-122527","slug":"Varanasi-122527-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन और बढ़ा सिल्क एक्सपो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन और बढ़ा सिल्क एक्सपो
Varanasi
Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रेशम निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंचक्रोशी सिल्क एक्सचेंज परिसर में बुधवार को सिल्क एक्सपो 2014 के चौथे दिन भी खरीदार उमड़े रहे। उन्होंने इस दौरान अच्छी खरीदारी की। इन चार दिनों में करीब छह लाख रुपये का कारोबार किया गया। बढ़ी खरीदारी और आने वाले ग्राहकों को देखते हुए एक्सपो को गुरुवार तक के लिए बढ़ा दिया गया।
सिल्क एक्सपो में हालांकि दो दिन तक कुछ खास भीड़ भाड़ का माहौल नहीं रहा। लेकिन तीसरे और चौथे दिन अचानक ग्राहक बढ़ गए। इसके साथ ही दूसरे दिन जो बिक्री तीन लाख की थी वह चौथे दिन बढ़ कर करीब छह लाख जा पहुंची। इससे उत्साहित दुकानदारों ने सहायक निदेशक से एक्सपो को एक दिन और बढ़ाए जाने का आग्रह किया। जिसे देखते हुए सहायक निदेशक रेशम ने इसे गुरुवार तक के लिए बढ़ा दिया। बुधवार को चौथे दिन एक्सपो में सुबह से ही खासी भीड़ होने लगी शाम तक लोगों ने अच्छी खरीदारी की। एक्सपो में आए लोगों को सिल्क मार्क की जानकारी भी दी गई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जादू का खेल और कठपुतली नृत्य का भी लोगों ने लुत्फ उठाया।
सहायक निदेशक रेशम एपी शर्मा ने बताया कि समापन तो बुधवार को ही होना था। लेकिन इसे एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। अब गुरुवार को एक्सपो का समापन किया जाएगा। बताया कि एक्सपो में इस बार अच्छी खरीदारी की गई।