Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खाद्य लाइसेंस बनवाने की तिथि छह माह और बढ़ी

खाद्य लाइसेंस बनवाने की तिथि छह माह और बढ़ी

Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। खाद्य लाइसेंस की आनलाइन आवेदन प्रक्रिया के विरोध में बुधवार को खाद्य व्यापार मंडल ने काला दिवस मनाया। काली टोपी, काली पट्टी और काले रंग के कपड़े पहनकर व्यापारियों ने विभागीय रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद की। कहा, व्यापारियों की सहूलियत के लिए आनलाइन के साथ ही मैनुअल आवेदन की व्यवस्था की जाए। इस बीच, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने आनलाइन खाद्य लाइसेंस बनवाने की अवधि छह माह और बढ़ा दी है। अब व्यापारी चार अगस्त तक खाद्य लाइसेंस बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

मैदागिन पर काली टोपी, काली पट्टी और काले रंग के कपड़े पहन कर पहुंचे व्यापारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। यहां से व्यापारियों की टोलियां कबीरचौरा, नई सड़क, बेनियाबाग, ककरमत्ता, सोनिया, गोदौलिया, लक्सा, मंडुवाडीह आदि इलाकों में पहुंचीं और व्यापारियों को जागरूक किया। खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवरतन राठी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आनलाइन आवेदन मांगा जा रहा है। जबकि, तमाम व्यापारी आनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं जानते। ठेला, खोमचा वाले जो कंप्यूटर के बारे में नहीं जानते हैं वह कैसे आनलाइन आवेदन करेंगे। मैनुअल आवेदन की व्यवस्था हर हाल में की जानी चाहिए। इस दौरान सरदार अवतार सिंह, मुन्ना श्रीवास्तव, नरेश केशवानी, रवि धन्नानी, गौरव राठी, प्रकाश आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन



कोट
चलेगा चेकिंग अभियान भी
अभिहित अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि खाद्य लाइसेंस बनवाने की अवधि छह अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इस दौरान चेकिंग अभियान चलाकर व्यापारियों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। खाद्य व्यापारियों की लगातार मदद की जा रही है। कुछ व्यापारी आनलाइन फार्म का प्रिंट आउट निकालकर उसे भरकर कार्यालय ला रहे हैं। फार्म में किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो उसे सुधरवा लिया जाता है। इसके बाद व्यापारी उस भरे हुए फार्म के आधार पर साइबर कैफे से आसानी से आनलाइन आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed