{"_id":"140-101630","slug":"Varanasi-101630-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के बर्थ डे पर घर में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के बर्थ डे पर घर में कोहराम
Varanasi
Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चौबेपुर (वाराणसी)। बदमाशों के हाथों मारे गए सतीश सिंह के बेटे अंकित सिंह का बुधवार को जन्मदिन था। परिवार के लोग जन्मदिन मनाने की एक दिन पहले से तैयारी कर रहे थे, लेकिन सुबह पिता की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया।
सतीश सिंह के चार बेटे हैं। बड़ा बेटा अजय (23) विधायक सुशील सिंह के साथ रहता है। शुभम (19), अंकित (15) और नितिन (10) घर रहकर पढ़ाई करते हैं। अंकित का बुधवार को जन्मदिन था। जो लोग अंकित को जन्मदिन की शुभकामना देने आने वाले थे वे हकबकाए से उसे दिलासा देने आए।