{"_id":"5bb637bb867a5529074af9a4","slug":"9th-class-girl-kidnap-and-hosted-in-box-at-sonbhadra-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में स्कूल जा रही 9वीं की छात्रा को अगवा कर बक्से में किया बंद, ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में स्कूल जा रही 9वीं की छात्रा को अगवा कर बक्से में किया बंद, ऐसे खुला राज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के खेमपुर में गुरुवार सुबह स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा का एक युवक ने अपहरण कर अपने घर के बक्से में बंद कर दिया। सात घंटे बाद ग्रामीणों के सहयोग से परिवार के लोगों ने किशोरी को बेहोशी की हालत में मुक्त कराया। किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ओबरा कृष्णगोपाल सिंह ने बताया कि प्रकरण में अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खेमपुर इलाके की 14 वर्षीय छात्रा सुबह नौ बजे साइकिल से कोन स्थित एक निजी इंटर कालेज में पढ़ऩे के लिए जा रही थी। खेमपुर गांव स्थित बहुरहवा बंधी के समीप उसके साइकिल की चेन खराब हो गई। इसके बाद वह पैदल ही साइकिल लेकर घर लौटने लगी। आरोप है कि रास्ते में अकेला पाकर खेमपुर निवासी मनोज कुमार प्रजापति ने उसे अगवा कर लिया और पास स्थित अपने घर के कोठे (कच्चे मकान के दूसरा तल) पर ले जाकर बड़े बक्से में बंद कर दिया।

छात्रा के होश में आने का इतंजार
दोपहर दो बजे तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग तलाश करने लगे। गांव के भी कई लोग साथ हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने बताया कि मनोज उसे जबरदस्ती खींचते हुए ले गया है। उस पर लोग आरोपी के घर पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद मिला। ग्रामीणों का दबाव बढ़ऩे पर आरोपी दरवाजा खोलकर भागने लगा। इस पर गांव के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
घर की तलाशी ली गई तो वहां छात्रा की साइकिल पड़ी मिली। इस पर आरोपी से सख्ती की गई तो उसने बक्से में बंद करने की बात कुबूली। बक्सा खोला गया तो वह बेहोश मिली। सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद किशोरी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पिता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए छात्रा के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।