फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   99 colleges of three states will get employable training

पढ़ाई छोड़ने वाले बनेंगे काबिल

Mon, 03 Oct 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 03 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
99 colleges of three states will get employable training
Mahendra Nath Pandey
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की तरफ से देश के 10 लाख युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण देने का प्रोजेक्ट रविवार को वाराणसी के काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) में लांच हो गया। यूपी, उत्तराखंड और बिहार के 99 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेजों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी मिली है। इसका संचालन एआईसीटीई के कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय से होगा। पहले चरण में इन राज्यों के 5825 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्त्रबुद्धे ने रविवार को केआईटी में नेशनल स्किल डेवलपमेंट फ्रेम (एनएसडीएफ) का प्रोजेक्ट लांच किया। इस प्रोजेक्ट के जरिए पढ़ाई छोड़ने वाले स्टूडेंटोें को काबिल बनाया जाएगा। एआईसीटीई के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि रोजगार परक प्रशिक्षण न्यूनतम 250 घंटे और अधिकतम 400 घंटे का है। इसका ब्योरा वेबसाइट aicte_india.org पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण देने वाले कॉलेजों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। प्रो. सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि इस योजना के तहत काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 75 सीटों की मान्यता प्रदान की गई है। इस अवसर पर संस्था के वाइस चेयरमैन विपुल जैन, डॉ. मनोज तिवारी, प्रो. केके मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रहलाद गुप्ता, अशोक सिंह, अवधेश पांडेय व प्रवीण सिंह सहित शिक्षकगण व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed