फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   98 percent properties in the name of kashi vishwanath corridor

98 प्रतिशत संपत्तियां हुईं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम

Fri, 04 Jan 2019 04:20 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Fri, 04 Jan 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
98 percent properties in the name of kashi vishwanath corridor
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए चयनित संपत्तियों में से करीब 98 प्रतिशत संपत्तियां खरीद ली गई हैं। जो संपत्तियां बची हैं, उनका प्रकरण या तो कोर्ट में लंबित है या फिर मालिकों ने दोबारा मूल्यांकन के लिए आवेदन कर रखा है। उधर, अधिकतम संपत्तियों की रजिस्ट्री होने के बाद मंदिर प्रशासन निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कागजी कार्रवाई और भवनों के ध्वस्तीकरण के कार्य में जुट गया है।
विज्ञापन


बाबा दरबार से लेकर मर्णिकर्णिका घाट और मीर घाट तक बनने वाले करीब 25 हजार वर्ग मीटर के इस कॉरिडोर के लिए भवनों को खरीदने का काम लगभग पूरा हो चुका है, इसलिए मंदिर प्रशासन ने कागजी दस्तावेज पूरे तैयार करने में जुट गया है। आठ जनवरी को होने वाली अगली कैबिनेट की बैठक में इसके नक्शे को रखा जाएगा। नक्शा पास होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, खरीदे गए भवनों को तोड़ने का काम चल रहा है। चूंकि 10 -12 दिन बाद मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री कॉरिडोर क्षेत्र का निरीक्षण करने आएंगे, ऐसे में उनके आने से पहले घाट से लेकर मंदिर तक पूरे भवन तोड़ने पर जोर है। इसके लिए बुधवार को चार जेसीबी और करीब 20 ट्रैक्टर ट्रॉली मलबा हटाने के काम में लगाए गए हैं। एक दो दिन में इनकी संख्या दोगुनी कर दी जाएगी, ताकि मलबा पूरी तरह से हटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कॉरिडोर क्षेत्र में कुल 296 संपत्तियों को शामिल किया गया है। इसमें 13 मंदिर, 21 सेवईत के भवन, 31 ट्रस्ट और 227 निजी संपत्तियों के अलावा दो शौचालय, एक विद्यालय और एक धर्मशाला शामिल है। इसमें 279 संपत्तियों को ही खरीदना था। मंदिर कॉरिडोर ने अब तक करीब 270 संपत्तियां खरीद ली हैं।

मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि संपत्तियां खरीदने में 216 करोड़ खर्च हो चुके हैं। जल्द ही बाकी संपत्तियों को भी सरकारी प्रक्रिया पूरी करके राज्यपाल के नाम कर दिया जाएगा। 

दिसंबर में बाबा दरबार में 90 लाख का चढ़ावा

98 percent properties in the name of kashi vishwanath corridor
बाबा आरती की फाइल फोटो
काशी विश्वनाथ दरबार के चढ़ावे की गणना बुधवार को पूरी हुई। बैंक कर्मचारियों और मंदिर प्रशासन की ओर से लगाए गए कर्मचारियों ने गणना के बाद आंकड़ा मंदिर प्रशासन को सौंपा। इसके अनुसार, अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए दिसंबर में 89 लाख 78 हजार रुपये आय हुई है। कर्मचारियों का मानना है कि जनवरी में यह आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंच जाएगा।

इस गणना में बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों के अलावा बैंक की ओर से नियुक्त कर्मचारी रहते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन चढ़ावा भी दो से ढाई लाख रुपये है। कर्मचारियों ने बताया कि बाबा के चढ़ावे का रिकार्ड एक माह में 81 लाख रुपये था जो अब 90 लाख को पार कर गया है।

उधर, प्रयागराज कुंभ में भी विश्वनाथ मंदिर न्यास को जमीन एलाट हुई है। वहां मंदिर की ओर से सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं काउंटर भी रहेगा जहां मंदिर की सुविधाओं की बुकिंग भी की जाएगी। वहां रुकने और पूजा पाठ की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed