फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   97-year-old freedom fighter Tilakraj Kapoor won gold in 100 meter race

Varanasi News: 100 मीटर दौड़ में 97 साल के स्वतंत्रता सेनानी तिलकराज कपूर ने जीता स्वर्ण

Sun, 05 Jan 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
97-year-old freedom fighter Tilakraj Kapoor won gold in 100 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। 33वीं स्व. रणंजय सिंह स्मृति मास्टर्स एथलेटिक्स यूपी कॉलेज मैदान पर खेली गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन 100 मीटर दौड़ में 97 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता सेनानी तिलक राज कपूर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वे 90 प्लस आयुवर्ग में दौड़ रहे थे।
पहले दिन ट्रैक एंड फील्ड में 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता खेली गई। 80 से अधिक आयुवर्ग में डॉ विनय सिंह, 75 प्लस में लखनऊ के लक्ष्मण कुमार, 70 प्लस आयु वर्ग में बांदा के हरिशंकर पटेल, 65 प्लस आयु वर्ग में प्रतापगढ़ के भीम राज मिश्र, 60 प्लस आयु वर्ग में प्रतापगढ़ के इस्लामुद्दीन, 55 प्लस में सुल्तानपुर के हरगोविंद सिंह, 50 प्लस में बरेली के राजीव, 45 प्लस कानपुर के अजय गुप्ता, 40 प्लस में प्रतापगढ़ के जितेंद्र वर्मा, 35 प्लस में हाथरस के दीवान सिंह, 30 प्लस आयु वर्ग में अलीगढ़ के बृजेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

महिला वर्ग में 30 प्लस में बाराबंकी की सीमा सिंह, 35 प्लस आयु वर्ग में वाराणसी की नीलम सिंह, 40 प्लस आयु वर्ग में शशि शर्मा, 45 प्लस में बिजनौर की निर्मल शर्मा, 50 प्लस में नीलू मिश्रा, 65 प्लस में मीरा सेठ, 75 प्लस में प्रथम सुशीला सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेलने से मानसिक और शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे टीम भावना का विकास होता है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, अरविंद सिंह, सुभाष यादव, नंदलाल सिंह, केएन तिवारी, पीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed