{"_id":"5e9b470d8ebc3e72c44595e3","slug":"9441-investigations-in-mobile-clinic-found-signs-of-corona-suspect-in-17-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Corona Update: मोबाइल क्लिनिक में 9441 की जांच में 17 लोगों में मिले कोरोना संदिग्ध के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Corona Update: मोबाइल क्लिनिक में 9441 की जांच में 17 लोगों में मिले कोरोना संदिग्ध के लक्षण
Sat, 18 Apr 2020 11:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए वाराणसी शहरी और ग्रामीण इलाके में चल रही मोबाइल फ्लू क्लीनिक में शनिवार को कुल 9441 लोगों की जांच की गई। इसमे 17 लोगों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उन्हें जांच के लिए दीनदयाल अस्पताल और शिवपुर सैंपल कलेक्शन सेंटर में जांच के लिए रेफर किया गया। जिलाधिकारी ने सभी लोगों को सैंपल देने का निर्देश दिया है। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाई जा रही क्लीनिक में शनिवार को शहरी क्षेत्र में 7816 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। इसमें 327 लोग सामान्य सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार वाले मिले। दो लोगों को कोरोना की जांच के लिए रेफर किया गया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि अब तक शहरी क्षेत्र से कुल 134 लोगों को कोरोना की जांच के लिए रेफर किया जा चुका है।
विज्ञापन
ऐसे सभी लोगों को दीनदयाल अस्पताल और शिवपुर में जाकर जांच कराने को भी कहा गया। उधर ग्रामीण इलाके में चल रही विलेज क्लीनिक में शनिवार को 1625 मरीज देखे गए। 233 सर्दी, खांसी, जुकाम, डायबिटीज और हाइपरटेंशन वाले मिले। यहां से कुल 15 लोगों में कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें जांच के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने बताया कि शनिवार को 8042 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद शहरी और ग्रामीण इलाके से 301 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। अब तक कुल 11,882 लोग होम क्वारंटीन हो चुके हैं। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के मेडिकल क्वारंटीन में कोई मरीज नहीं भर्ती है, जबकि बीएचयू अस्पताल में पांच और आरएफपीटीसी में 26 भर्ती हैं।
उन्होंने बताया कि दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में आठ पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में कुल 906 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें 214 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा शनिवार को जगह-जगह एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया।
उन्होंने बताया कि दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में आठ पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में कुल 906 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें 214 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा शनिवार को जगह-जगह एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया।