फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सत्य की राजनीति करने वालों को जिताएं

सत्य की राजनीति करने वालों को जिताएं

Thu, 16 May 2019 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
सत्य की राजनीति करने वालों को जिताएं
वाराणसी। लंका से गोदौलिया पहुंचने के बाद 9:15 बजे रोड शो समाप्त करने से पहले कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी प्रत्याशी अजय राय के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा, काशी कबीर और बुद्ध की धरती है। इसलिए सत्य की राजनीति करने वालों को जिताएं। उन्होंने रोड शो के दौरान काशी की जनता की ओर से मिले प्यार के लिए आभार भी जताया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से प्रियंका शाम 6:20 बजे लंका पहुंचीं। 6:22 बजे महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद 6:25 बजे फूलों से सजे ट्रक पर उनका रोड शो शुरू हुआ। लंका क्षेत्र में काफ ी भीड़ जुटी थी। हालांकि तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका को मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ही लोगों को संबोधित करना था पर अंतिम समय में इसे बदल दिया गया।
विज्ञापन

लंका से गोदौलिया तक रोड शो के दौरान प्रियंका समर्थकों का उत्साहवर्धन कर रही थीं। रविदास गेट के पास लोगों की भीड़ और उत्साह देखकर प्रियंका वाहन से उतरीं और प्रशंसकों से मिलीं। लाल साड़ी पहने प्रियंका की एक झलक पाने के लिए लोग गलियों से निकलकर सड़कों पर आ गए थे। सड़क के दोनों ओर के अलावा छतों और खिड़कियों पर घंटों खड़े होकर लोग प्रियंका का इंतजार कर रहे थे। कई लोग दूर से ही गुलाब की पंखुड़ियां और फूलमालाएं उछाल रहे थे। जवाब में प्रियंका इन मालाओं को उन्हीं के बीच उछाल देती थीं। रास्ते में आठ स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। किसी ने शॉल तो किसी ने रुद्राक्ष की माला भेंट की। उन्हें देखने के बाद बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं चर्चा कर रहे थे कि प्रियंका एकदम इंदिरा गांधी जैसी दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद सावित्रीबाई फु ले, वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ल, पूर्व महासचिव मोहन प्रकाश, नाना पटोले, केएल शर्मा, अनुराधा मिश्रा, पंखुड़ी पाठक, प्रजानाथ शर्मा और सीताराम केशरी थे।
इफ्तार के चलते देर से शुरू किया रोड शो
पांच बजे से शुरू होने वाला रोड शो 6:25 बजे शुरू हुआ। दरअसल, रमजान के महीने में रोजे का समय साढ़े छह बजे था। मुस्लिम इलाकों में वह साढ़े आठ बजे के बाद पहुंचीं। तब तक मुस्लिम बंधु रोजा इफ्तारी कर चुके थे। इसके बाद मुस्लिम बंधुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मदनपुरा में यादव महासभा, अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से उन्हें शाल और माला फूल दिया गया।
‘चौकीदार चोर है’ के जवाब में ‘मोदी मोदी’
रोड शो के दौरान जगह-जगह हल्की नोंकझोंक हुई। अस्सी से गोदौलिया के बीच कई जगह पर नारेबाजी हुई। सोनारपुरा में एक ओर उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता चौकीदार चोर है के नारे लग रहे थे तो दूसरी ओर जवाबी कार्रवाई के तौर पर मोदी मोदी गूंज हो रही थी। इस कारण कुछेक स्थानों पर मारपीट की नौबत आ गई। पार्टी नेताओं और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से बीचबचाव किया।

आकर्षण का केंद्र रही ‘भाजपा के पांच साल के दंश’
भदैनी में कांग्रेस प्रचार समिति की ओर से भाजपा के पांच साल के दंश पर बनाई गई झांकी हर किसी के आकर्षण का केंद्र रही। मैं शिक्षित बेरोजगार, व्यापार नहीं सहेगा जीएसटी की मार, मैं कर्जदार किसान...आदि मुद्दों पर स्लोगन लिए बच्चे झांकी के जरिए बुनियादी समस्याएं उठाने के साथ ही दर्शकों को सोचने और चर्चा करने पर मजबूर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed