फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक्सप्रेस रवाना

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक्सप्रेस रवाना

Tue, 02 Apr 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक्सप्रेस रवाना
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस रवाना की गई। जिला मुख्यालय से रवाना की गई छह मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस आगामी 45 दिनों तक विधानसभा क्षेत्र के कम मतदान फीसदी वाले बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करेंगी। दिव्यांगों और नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक्सप्रेस के जरिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन से छह मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, स्वीप के नोडल अधिकारी गौरांग राठी और स्वीप आइकान नीलू मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा, 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत वाराणसी में काफी कम रहा। पिछले चुनावों में 30 से 40 फीसदी मतदान वाले केंद्रों पर जागरूकता एक्सप्रेस पहुंचेगी और उसमें मौजूद कार्यकर्ता लोगों के मतदान के फायदे समझाकर शपथ दिलाएंगे। स्वीप के नोडल अधिकारी सीडीओ गौरांग राठी ने बताया कि अगले 45 दिनों में एक्सप्रेस आठों विधानसभा क्षेत्रों के 25-25 चिह्नित बूथों पर जाएगी। इस अभियान में 200 से ज्यादा मतदान बूथ कवर होंगे। इसमें दिव्यांगों और बच्चों की मदद ली जा रही है, ताकि वे लोगों को प्रेरित कर सकें। इस दौरान डीआईओएस विजय प्रकाश सिंह, बीएसए जय सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, एनसीसी के छात्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने और पीएम नरेंद्र मोदी को रिकार्ड मतों से जिताने के लिए सोमवार को रन फार नमो का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय धावक समीर सिंह और स्वाति सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई। सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम से शुरू होकर दौड़ रथयात्रा, कमच्छा, गिरजाघर, नई सड़क, चेतगंज होते हुए लहुराबीर स्थित आजाद पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। यहां चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पीएम मोदी को रिकार्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया। राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पिछले पांच साल में वाराणसी सहित पूरे देश में चौतरफा विकास हुआ है। पूरी दुनिया में भारत का गौरव भी बढ़ा है। इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, नवरतन राठी, हरि केशरी, सौरभ मिश्रा, खुशबू सिंह, अंकुर मेहरोत्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों की अव्यवस्थाएं सुधारने का निर्देश
वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को शहर दक्षिणी मतदेय स्थलों की जांच की। इसमें जगह-जगह फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और उन्हें सुधारने का निर्देश दिया। जूनियर हाईस्कूल कबीरचौरा व नगर महापालिका बेसिक प्राथमिक पाठशाला कबीरचौरा में पड़े मलबे को हटाने को कहा। हरिश्चंद्र इंटर कालेज के कमरों में अंधेरा मिलने पर लाइट लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कमरों के बाहर फार्मेट के अनुसार भाग संख्या, मतदेय संख्या सहित अन्य जानकारी लिखवाने को कहा। इसके अलावा एसवी पब्लिक स्कूल कज्जाकपुरा में टीन शेड लगवाकर एक अतिरिक्त मतदेय स्थल बनाने का निर्देश दिया। जल संपूर्ति कार्यालय भदउचुंगी परिसर में साफ-सफाई के साथ इंटरलाकिंग टाइल्स लगवाने को कहा। प्राथमिक विद्यालय कबीरचौरा दशाश्वमेध स्कूल के निरीक्षण के दौरान कक्षा चार और पांच के बच्चों से पाठ्य पुस्तकें पढ़वाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed