{"_id":"5c991676bdec22146c223f38","slug":"91553536630-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में दिनदहाड़े लूट-MAU","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में दिनदहाड़े लूट-MAU
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर। हलधरपुर थाना क्षेत्र में मऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर गढ़वा मोड़ इलाके में सोमवार दोपहर 12 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैंक फ्रेंचाइजी से एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े लूट की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया। मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के साहूपुर ग्राम पंचायत निवासी भूपेंद्र सिंह एसबीआई के फ्रेंचाइजी है। फ्रेंचाइजी की अति लघु शाखा हलधरपुर साहूपुर मार्ग पर है। भूपेंद्र एसबीआई की अदरी शाखा से एक लाख 20 हजार रुपये निकाल कर बाइक से लौट रहा था। गढ़वा मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। एक ने तमंचा भूपेंद्र की कनपटी पर सटा दिया। इसके बाद बदमाश एक लाख 20 हजार रुपये से भरा बैग लूट कर भाग गए। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा मौके पर पहुंचीं। व्यापारी नेता उमाशंकर ओमर और डा. राम गोपाल गुप्त ने लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी सुरेंद्र बहादुर ने कहा कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
---