{"_id":"5c96951dbdec22144a2729aa","slug":"91553372445-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस मांगने के आरोप में निगम का लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस मांगने के आरोप में निगम का लिपिक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम के दशाश्वमेध जोन में तैनात लिपिक को घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पिछले 15 मार्च को लिपिक का घूस मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी ने लिपिक अजय कुमार पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जांच कमेटी का गठन कर मामले की जांचकर रिपोर्ट जल्द से जल्द देने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त की कार्रवाई से निगम कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
नगर आयुक्त ने बताया कि दशाश्वमेध जोन में तैनात लिपिक अजय कुमार पाठक द्वारा घूस मांगने का वीडियो सामने आया था। इस मामले में आरोपी लिपिक को निलंबित करने के साथ ही घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार वाजपेयी और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच टीम को निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द आरोप पत्र प्रस्तुत करे। आरोपी लिपिक को जांच अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।