{"_id":"5c928fc9bdec2214031bbe6e","slug":"91553108937-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा विश्वनाथ का प्रियंका गांधी ने किया षोड्षोपचार पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा विश्वनाथ का प्रियंका गांधी ने किया षोड्षोपचार पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने नौका विहार किया, वहीं दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग से बाबा विश्वनाथ के दरबार में पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात लोगों से बात करने के बाद वे मंदिर से रवाना हो गईं।
अस्सी घाट से दोपहर 1.30 बजे प्रियंका गांधी दशाश्वमेध घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान गंगा पूजन किया। भारी समर्थकों के जयकारे के बीच वे कार से विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुईं। इस बीच रास्ते में खड़े समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर अभिवादन किया। लोग छतों से पुष्प वर्षा किए, तो उसका जवाब भी प्रियंका ने हाथ हिलाकर दिया। इस दौरान समर्थकों ने भाजपा विरोधी नारे भी लगाए। छत्ता द्वार पहुंचने के बाद वे मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन करने पहुंची। दोपहर दो बजे पंडित श्रीकांत शास्त्री ने षोड्षोपचार विधि से पूजन-पाठ कराया। परिसर से बाहर निकलने के बाद प्रियंका ने पंडित, पुजारियों और विद्वानों से बातचीत की। मंदिर से निकलने के बाद नीलकंठ गली की तरफ जाकर उन्होंने कॉरिडोर और तोड़े गए मकानों को देखा। इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि इधर मंदिर भी तोड़े जा रहे हैं हम लोगों के आवास को ले लिया गया है। तब उन्होंने पूछा कि मुआवजा मिला कि नहीं, तो लोगों ने बताया कि नहीं मुआवजा मिला है। फिर वह छत्ता द्वार की तरफ पहुंची। जहां उनसे स्थानीय दुकानदारों ने शिकायत की और कहा कि हम लोगों का रोजगार छिन लिया गया है, बेघर हो गए हैं। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। जब मीडिया ने प्रियंका से बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि मुझसे नहीं इन भाइयों से ही पूछ लीजिए कि इनकी क्या समस्याएं हैं। इसके बाद वे सरोजा पैलेस के लिए रवाना हो गईं।
महंत परिवार और कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाले राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इससे पहले तो इनके पिता जी और दादा जी ने भी पूजा किया है, लेकिन जो पूजा आज प्रियंका ने की है वह बहुत ही फलदाई रहेगा। षोड्षोपचार पूजा और पूजन के बाद जो उन्होंने मंदिर में पांच मिनट तक अकेले ध्यान किया। उसमें उन्होंने परिवार, राष्ट्र, पार्टी के उन्नति की कामना की।