फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अनवरत चलेगी अब शास्त्रार्थ की परंपरा : कुलपति

अनवरत चलेगी अब शास्त्रार्थ की परंपरा : कुलपति

Mon, 11 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
अनवरत चलेगी अब शास्त्रार्थ की परंपरा : कुलपति
वाराणसी। शास्त्रार्थ सम्मेलन की परंपरा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में फिर से शुरू हो चुकी है। यह परंपरा अब अनवरत चलती रहेगी। इस तरह के प्रयोजन से नई खोज और नई सोच का जन्म होता है। उक्त विचार संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने व्यक्त किए। वह रविवार को वाग्देवी मंदिर में व्याकरण न्याय-वेदांत मीमांसादय विषय पर आयोजित अखिल भारतीय संस्कृत शास्त्रार्थ सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

शास्त्रार्थ सम्मेलन में विद्वानों ने व्याकरण, न्याय और वेदांत मीमांसा पर अपने विचार व्यक्त किए। बेंगलूरू से आया आठ वर्षीय बटुक सात्विक जालिहाल हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहा। दरभंगा से प्रो. सुरेश झा, प्रो. विद्देश्वर झा, चिन्मय विश्वविद्यालय केरल से डॉ. रामकृष्ण पेजताय, नागेंद्र समेत कई विद्वानों ने विचार व्यक्त किए। शास्त्रार्थ के अंत में सभी प्रतियोगियों को प्रमाणपत्र वितरित दिए गए। सम्मेलन के संयोजक वेदांत विभाग के आचार्य प्रो. राम किशोर त्रिपाठी, सहसंयोजक डॉ. दिनेश कुमार गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed