फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मैनुअल टेंडर बन रहा बवाल का कारण

मैनुअल टेंडर बन रहा बवाल का कारण

Thu, 14 Feb 2019 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
मैनुअल टेंडर बन रहा बवाल का कारण
वाराणसी। डिजिटलीकरण के दौर में जहां रेलवे सभी निविदाएं ऑनलाइन आमंत्रित कर रहा है, वहीं पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में अभी भी कामर्शियल ठेके परंपरागत तरीके (मैनुअली) से किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा पंचायत कामर्शियल के ठेके को लेकर ही होती है और पक्षपात का आरोप भी लगता है। बावजूद इसके मैनुअली ठेके किए जा रहे हैं। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि रेलवे के ज्यादातर ठेके ऑनलाइन किए जा रहे हैं। कामर्शियल ठेकों के लिए क्रिस ऐप तैयार कर रहा है। जल्द ही ये टेंडर भी ऑनलाइन हो जाएंगे।
विज्ञापन

दो पहिया, चार पहिया वाहन पार्किंग के ठेके को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल कार्यालय पर बुधवार को जमकर बवाल हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे व डीरेका में भी टेंडर प्रक्रिया में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कई बार हंगामा होता रहा है। 10 मई 2016 में टेंडर प्रक्रिया को लेकर डीरेका परिसर में जमकर बवाल हुआ था। 14 लोगों को आरपीएफ ने रेलवे एक्ट और 29 लोगों को मंडुवाडीह पुलिस ने शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल कार्यालय पर बाहर की ओर सीसी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते हंगामा करने वालों की पहचान नहीं हो सकी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed