फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रंग महोत्सव के मंच पर जीवंत हुई अमली

रंग महोत्सव के मंच पर जीवंत हुई अमली

Fri, 08 Feb 2019 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
रंग महोत्सव के मंच पर जीवंत हुई अमली
वाराणसी। अमली का पति कोलकाता में कमाता है। गांव के दबंग महादेव राय की बुरी नजर अमली पर है। गरीबी के कारण अमली महादेव से कर्ज लेने जाती है। कर्ज के बदले में अबरार खां अमली की जमीन भी धोखे से अपने नाम करा लेता है। अब अमली को गांव से निकालने की तैयारी की जा रही है। अकेली महिला के अंतरद्वंदों को अमली ने बखूबी जिया। भोजपुरी और बघेली भाषा में अमली के मंचन ने दर्शकों को भी सोचने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

नागरी नाटक मंडली में गुरुवार को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से 20वें भारत रंग महोत्सव की शुरुआत हुई। सात दिनों तक चलने वाले थिएटर फेस्टिवल की पहली प्रस्तुति अमली ने दर्शकों को अंत तक कुर्सी से बांधे रखा। अमली की भूमिका में वीना शर्मा और महादेव राय की भूमिका में प्रदीप कटारिया ने अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। अमली का लेखन ऋषिकेश सुलभ और निर्देशन सुशील शर्मा का रहा। गुरुवार को महोत्सव का उद्घाटन करते हुए हुए पद्मश्री प्रो. राजेश्वर आचार्य ने कहा कि, मैं 20वें भारत रंग महोत्सव के सह-मेजबान के रूप में वाराणसी का चुनाव करने के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय को धन्यवाद देना चाहूंगा। साथ ही, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नाटकों की शानदार शृंखला लाने के लिए संस्था को भी धन्यवाद देना चाहूंगा। संयुक्त सचिव निरुपमा कोटरू ने कहा कि भारत रंग महोत्सव ने अपने 20वें संस्करण में प्रवेश किया है। अपनी स्थापना के बाद से, यह त्योहार हमेशा दुनिया भर के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय थिएटर कलाकारों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के प्रभारी निर्देशक सुरेश शर्मा अतिथियो का स्वागत किया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) सोसायटी के एक्टिंग चेयरमैन डॉ. अर्जुन देव चारण ने कहा कि थिएटर हमारे जीवन का हिस्सा है। बावजूद इसके आज भी हम इसके प्रोत्साहन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed