फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वामी विवेकानंद और अटल बिहारी के नाम पर होगा सभागार

स्वामी विवेकानंद और अटल बिहारी के नाम पर होगा सभागार

Mon, 14 Jan 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद और अटल बिहारी के नाम पर होगा सभागार
वाराणसी। प्रवासी भारतीयों को इस बार लघु भारत दर्शन कराने की तैयारी है। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए बड़ा लालपुर स्टेडियम में वाराणसी चित्रावली लाउंज बनाया जा रहा है। इसमें काशी के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

दीनदयाल हस्तकला संकुल में स्वामी विवेकानंद सभागार और स्टेडियम में अमर अटल पथ का निर्माण हो रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर सभागार भी बन रहा है, इसमें पूर्व प्रधानमंत्री के कृतित्व और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाएगा। अमर अटल भवन में जीवन से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। डिफेेंस कॉरिडोर, डिजिटल कुंभ यात्रा के जरिए उन्हें कुंभ के बारे में बताया जाएगा। सम्मेलन के समापन के बाद उन्हें एक दिन के लिए कुंभ और बाद में दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

टेेंट सिटी में पीएम के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। हस्तकला से जुड़ी प्रदर्शनियों में प्रवासी भारतीयों को यहां की कलाओं के बारे में बताया जाएगा। भावी भारत और आधुनिक भारत के बारे में बताया जाएगा। भारत की उपलब्धियों की जानकारी भी दी जाएगी। दशाश्वमेध घाट पर लाइट एंड साउंड सिस्टम के जरिए गंगा आरती दिखाई जाएगी। यूपी पवेलियन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें प्रदर्शनी के जरिए उत्तर प्रदेश के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल हस्तकला संकुल को तीन फीडरों से निर्बाध बिजली आपूर्ति की योजना बनाई गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस ने बताया कि संकुल में दो हजार किलोवाट का लोड है। यहां हरहुआ, डीएलडब्ल्यू और तरना के फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाएगी। बड़ा लालपुर के स्टेडियम को गोइठहां और तरना से आपूर्ति दी जाएगी, ताकि यहां निर्बाध आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed