{"_id":"5c0983d0bdec2241885d52ac","slug":"91544127440-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा दरबार में लगाई राम मंदिर बनाने की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा दरबार में लगाई राम मंदिर बनाने की अर्जी
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विहिप व बजरंग दल ने काशी के बाबा लाटभैरव के दरबार में राम मंदिर बनाने की अर्जी लगाई है और अयोध्या में राम मंदिर के जल्द निर्माण के लिए गुहार की। इस दौरान उन्होंने रामराज्य लाने के लिए पूजा पाठ किया गया।
बजरंग दल काशी के महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी रुद्र ने कहा कि राम मंदिर का किसी चुनाव से संबंध नहीं है। इस दौरान विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाबा लाटभैरव मन्दिर में घी के दीये जलाकर मिठाइयां बांटी। इसके बाद बड़ी संख्या में वाहन जुलूस के रूप में विहिप के केंद्रीय कार्यालय हिंदू भवन इंग्लिशिया लाइन पहुंचे। वहां पंडित अजय शास्त्री के सानिध्य में हवन पूजन किया गया। आयोजन में राजन गुप्ता, धीरज सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, मनोज मौर्या, योगेश गुप्ता, दिनेश कुमार शामिल रहे।
मन्दिर परिसर बना छावनी
छह दिसंबर के चलते बनारस के अतिसंवेदनशील स्थानों में एक लाट भैरव मंदिर भी है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पूरे मंदिर परिसर के मैदान में कई थानों के पुलिस के अलावा दो प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई थी। एडीएम सिटी, एसपी सिटी के साथ कई थानों की फोर्स डटी रही।