फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डी-5 गैंग का सदस्य हिस्ट्रीशीटर मनोज भेजा गया जेल

डी-5 गैंग का सदस्य हिस्ट्रीशीटर मनोज भेजा गया जेल

Wed, 21 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
डी-5 गैंग का सदस्य हिस्ट्रीशीटर मनोज भेजा गया जेल
वाराणसी। सहारनपुर जेल में निरुद्ध बदमाश संतोष शुक्ला की डी-5 गैंग के सदस्य और उसके बड़े भाई विजयीपुरा कोनिया निवासी हिस्ट्रीशीटर मनोज शुक्ला को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। संतोष के गिरोह के लिए रंगदारी वसूलने और बम बनाने के लिए कुख्यात मनोज के पास से पुलिस ने .32 बोर की देसी पिस्टल, कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। मनोज पर वाराणसी और प्रयागराज जिले में विभिन्न आपराधिक आरोपों में 34 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जिले के सभी थानेदारों को टॉप 10 अपराधियों की धरपकड़ का टास्क दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार की रात आदिकेशव घाट पर इंस्पेक्टर आदमपुर राजीव सिंह, एसआई देवीशरण यादव व रविकांत चौहान और कांस्टेबल जितेंद्र नाथ सिंह व मुख्तार खां के साथ चेकिंग कर रहे थे। वरुणा पुल की ओर से बाइक से आ रहे मनोज को इंस्पेक्टर आदमपुर ने रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग की लेकिन जवाबी कार्रवाई में पकड़ा गया। एसएसपी ने बताया कि मनोज की गिरफ्तारी पर इंस्पेक्टर आदमपुर और उनकी टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के तिहरे हत्याकांड के बाद भाग गया था मुंबई
पूछताछ में मनोज ने बताया कि जून 2016 में प्रयागराज जिले की नैनी सेंट्रल जेल के सामने तीन लोगों की हत्या की गई थी और पांच लोग घायल हुए थे। इस वारदात के आरोपी मुन्नू तिवारी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था और मनोज का नाम प्रकाश में आने पर वो मुंबई भाग गया था। बताया कि संतोष बनारस और आसपास के जिलों के व्यापारियोें से रंगदारी मांगता था तो वो पैसे लेकर उसे सहारनपुर जेल पहुुंचाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed