{"_id":"5bbe5ea4867a55285a616d9b","slug":"91539202724-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"का सेटअप बॉक्स सही करने के बहाने दुराचार का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
का सेटअप बॉक्स सही करने के बहाने दुराचार का प्रयास
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत एक मुहल्ले में मंगलवार को टीवी का सेटअप बॉक्स सही करने के बहाने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कैंट थाने में जौनपुर के केराकत के मूल निवासी और खजुरी में रहने वाले सुनील सिंह के खिलाफ दुराचार के प्रयास और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार झोपड़ी में रहता है। मंगलवार की शाम आरोपी सुनील सिंह झोपड़ी में आया और बताया कि उसकी टीवी का सेटअप बॉक्स खराब है। इसके साथ ही बॉक्स के साथ उसकी 11 वर्षीय बच्ची को लेकर अपने आफिस में ले गया। इस दौरान सुनील ने बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूट कर झोपड़ी में आई तो अपनी मां को आपबीती सुनाई और इसके बाद पीड़ित परिवार कैंट थाने पहुंचा। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।