फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छह घंटे अराजकता, लाठी-डंडे और रॉड लेकर घूमते रहे छात्र

छह घंटे अराजकता, लाठी-डंडे और रॉड लेकर घूमते रहे छात्र

Wed, 26 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
छह घंटे अराजकता, लाठी-डंडे और रॉड लेकर घूमते रहे छात्र
वाराणसी। बीएचयू परिसर में सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक कुलपति आवास से लेकर बिड़ला हॉस्टल तक अराजकता का माहौल रहा। पेट्रोल बम के धमाके, सड़कों पर जगह-जगह पड़े ईंट-पत्थर के टुकडे, पेड़ों की टूटी टहनियां, क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट व सीसी कैमरे और आग की राख उपद्रव की गवाही दे रहे थे। छह घंटे तक छात्र और जूनियर डॉक्टर खुलेआम ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और रॉड लेकर एक-दूसरे को ललकारतेे हुए घूम रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान विश्वविद्यालय का नौ सौ से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड और इंटेलिजेंस यूनिट वाला सुरक्षा तंत्र असहाय था। वहीं, पुलिस छात्रों का मामला बताकर हस्तक्षेप न करने की रणनीति पर कायम थी। मंगलवार की सुबह माहौल सामान्य हुआ तो डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने फोर्स के साथ परिसर में रूट मार्च किया और हॉस्टलों में जाकर छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार आधी रात बाद बीएचयू परिसर का माहौल अराजक हो गया। एलडी गेस्ट हाउस चौराहा से बिड़ला हॉस्टल की ओर जाने वाले मार्ग पर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ के कारण आवागमन बंद हो गया था। रुईया हॉस्टल में दो बाइक के साथ ही एलडी गेस्ट हाउस केे समीप के सुरक्षा बूथ में छात्रों ने आग लगा दी और एटीएम में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद धन्वंतरि हॉस्टल के समीप दो बाइक और सामाजिक विज्ञान संकाय में खड़ी खटारा जिप्सी में आग लगा दी गई। कुलपति आवास से लेकर बिड़ला हॉस्टल तक विश्वविद्यालय प्रशासन और चीफ प्रॉक्टर विरोधी नारेबाजी रात भर होती रही और छात्र प्रॉक्टोेरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों को ललकारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल कर चीफ प्रॉक्टर पर लगाया आरोप
शहर के व्हाट्स ऐप ग्रुप सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर सोमवार की रात ढाई बजे के बाद एक वीडियो वायरल किया गया। ‘अमर उजाला’ वीडियो की सत्यता का दावा नहीं करता है। वायरल वीडियो में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह खड़ी दिखाई दे रही हैं और छात्र दोनों हाथों में पत्थर लेकर धन्वंतरि हॉस्टल से रुईया हॉस्टल की ओर जा रहे थे। कला संकाय के छात्रों का आरोप है कि प्रो. सिंह मेडिकल के छात्रों उकसाते हुए उनका साथ दे रहीं थी। विरोध में छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की।

पड़ोस के तीन जिलों से बुलाई गई फोर्स
बवाल के बीच मंगलवार को लाटभैरव के विवाह के बाद खिचड़ी रस्म का आयोजन था। जिले की अधिकांश फोर्स लाटभैरव मंदिर और आसपास तैनात थी। इसे देखते हुए मंगलवार की शाम चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर से फोर्स बुलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हॉस्टल खाली कराने के दौरान यदि बीएचयू प्रशासन मदद चाहेगा तो पड़ोसी जिलों से आई फोर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। फिलहाल, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी को बीएचयू गेट और आसपास तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed