फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क के गड्ढों पर ओवरलोड ट्रक पलटा

सड़क के गड्ढों पर ओवरलोड ट्रक पलटा

Thu, 06 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सड़क के गड्ढों पर ओवरलोड ट्रक पलटा
भदोही। नगर की खस्ताहाल सड़कों का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। बाईपास सहित सभी प्रमुख मार्गों पर सड़कों के गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को सुबह रामरायपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप रजपूरा की ओर जा रहा ओवरलोड ट्रक पलट गया। दिनभर ट्रक सड़क पर फंसे रहने से जाम की स्थिति बनी रही। बड़ी मुश्किल से वाहन पास हो रहे थे। वर्तमान में नगर का कोई भी मार्ग चलने लायक नहीं रह गया है। औराई से भदोही, भदोही बाईपास मार्ग, कस्बे की मेनरोड, स्टेशन रोड, नई बाजार रोड सबकी दशा खस्ताहाल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि ट्रक के पलटते समय आस-पास कोई दूसरा वाहन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक को मामूली खरोंच आने के बाद उसे निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। रामरायपुर के विनोद राय और दुकानदार भाष्कर प्रजापति ने कहा कि खस्ताहाल सड़कें हादसों का सबब बन रही हैं। ग्रामीणों ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed