{"_id":"5b7b289242c79246400aa260","slug":"91534797970-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गंगा में चलेंगी ई-बोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गंगा में चलेंगी ई-बोट
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जल्द ही गंगा में ई-बोट चलेगी। इसके लिए नवीकरणीय उर्जा विभाग की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। अब विभाग की टीम आएगी और यहां की व्यवस्थाओं की जांच करेगी। इसके बाद यहां नावों का संचालन शुरू होगा।
गंगा तट पर बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए नवीकरणीय विभाग की ओर से सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई। इसमें काशी में चल रही नावों को अपडेट करके बैटरीचलित नाव चलाने पर सहमति बनी। इस बैठक में नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त एके सिंह ने काशी में संचालित हो रही नावों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नावों में इंजन की जगह मोटर और बैटरी लगाए जाएंगे। चार्जिगिं के लिए घाटों पर स्टेशन बनेंगे। नाविक चार्जिगिं प्वाइंट पर शुल्क जमा करके बैटरी बदल सकेंगे। सोलर और इलेक्ट्रिक चार्जिगिं की व्यवस्था विभाग की ओर से ही घाटों पर किया जाएगा। बताया कि जिले में 400 से अधिक नावें हैं, जिनका लाइसेंस नगर निगम ने दिया है। पहले इन नावों में ही बदलाव किया जाएगा।