फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बायो फ्यूल संयंत्र को सरकार की मंजूरी

बायो फ्यूल संयंत्र को सरकार की मंजूरी

Fri, 06 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बायो फ्यूल संयंत्र को सरकार की मंजूरी
भदोही। औराई चीनी मिल परिसर में 1200 करोड़ रुपये की लागत से बायो फ्यूल संयंत्र स्थापित करने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। यहां कृषि अवशेषों से 30 मेगावाट विद्युत उत्पाद होगा। यहीं पर एक क्रय केंद्र भी खोला जाएगा। बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकारों को यह जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों की फसल वृद्धि की हर पांच साल में समीक्षा कर बेहतर संभावनाएं तलाशी जाएंगी। बताया कि तीन जून को भदोही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई योजनाओं पर चर्चा कर प्रस्ताव दिया था, उनमें शामिल औराई में बायो फ्यूल उत्पादन संयंत्र स्थापित करने को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा केएन पीजी कॉलेज की खाली 28 एकड़ जमीन में वेटेरनरी कॉलेज की स्थापना को भी हरी झंडी मिल गई है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के शहीद जवान शुलभ उपाध्याय की स्मृति में जनपद में एक शहीद स्मारक का निर्माण कराने का भी फैसला सरकार ने किया है, जिसके लिए जल्द ही स्थल का चयन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, शैलेंद्र दूबे, संतोष पांडेय, नागेंद्र सिंह, गोरेलाल पांडेय आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed