फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ससुराल में युवक की संदिग्ध हाल में मौत

ससुराल में युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में युवक की संदिग्ध हाल में मौत
सुरियावां। थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में शुक्रवार की रात ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक जौनपुर के आलमगंज पटखौली का निवासी था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जौनपुर के आलमगंज पटखौली गांव निवासी राम नरेश यादव (32) एक महीने पूर्व अपने परिवार को लेकर ससुुराल कनकपुर जा रहा था। रास्ते में अचानक सड़क दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। बताया जाता है कि तभी से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के बाद से ही वह ससुराल में रहता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोग परेशान हो गए। अंदर जाकर देखा तो पंखे से उसका शव लटका हुआ था। पुलिस ने पंखे से शव को नीचे उतारा। दो भाइयों में राम नरेश बड़ा था। मृतक की पांच साल की एक बेटी निधि है। परिवार वालों ने आत्महत्या की बात कही जबकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सीओ भदोही अभिषेक पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed