फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   व्यवसायिक वाहनों में लगेंगे रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप

व्यवसायिक वाहनों में लगेंगे रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप

Sun, 01 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायिक वाहनों में लगेंगे रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप
ज्ञानपुर। व्यवसायिक वाहनों में रेट्रो रिफलेक्टर टेप लगाए जाने को लेकर शनिवार को डीएम कि अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में परिवहन अधिकारियों की बैठक हुई। उपस्थित लोगों को बिना रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगे वाहनों का संचालन न करने कि हिदायत दी गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की तरफ से गत दिनों व्यवसायिक वाहनों को लेकर बैठक की गई थी। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवहन अधिकारियों को तीन महीने के संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर व्यवसायिक वाहनों में रेट्रो रिफलेक्टर टेप लगवाने का निर्देश दिया गया था। उसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकरी राजेंद्र प्रसाद कि अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागर में कार्यशाला और रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित वाहन चालकों, आवेदकों, एडवोकेट, बस एसोसिएशन समेत अन्य अधिकारियों को बिना रेट्रो रिफलेक्टर टेप लगी व्यवसायिक वाहनों का सड़क पर संचालन नहीं करने की जानकारी दी गई। इस दौरान एआरटीओ सत्येंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा की बृहस्पतिवार से साप्ताहिक अभियान चलाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर शारदा कुमार मिश्र, जय शंकर पांडे, अनिल कुमार सिंह, आशा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed