{"_id":"5b32a7e84f1c1b2e168b465f","slug":"91530046440-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदऊं चुंगी-पड़ाव मार्ग पर लगा चार किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदऊं चुंगी-पड़ाव मार्ग पर लगा चार किमी लंबा जाम
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भदऊं चुंगी रेलवे डॉट पुल के नीचे एक मालवाहक वाहन का पिछला पहिया खराब हो जाने के कारण मंगलवार को भदऊं चुंगी से पड़ाव मार्ग पर तीन घंटे तक करीब चार किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस के साथ ही आदमपुर और रामनगर थाने की फोर्स जाम हटाने में लगी रही। शाम करीब साढ़े सात बजे क्रेन की मदद से मालवाहक को सड़क किनारे कराया गया तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।
बनारस और चंदौली जिले को जोड़ने वाले राजघाट स्थित मालवीय पुल से पहले भदऊं चुंगी रेलवे डॉट पुल के नीचे सड़क के बीच एक मालवाहक वाहन का पिछला पहिया शाम साढ़े चार बजे के लगभग खराब हो गया। थोड़ी ही देर में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष आदमपुर के साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवान भी पहुंचे। अंतत: क्रेन आई और माल वाहक को किनारे किया गया तो वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान सवारी वाहनों में मौजूद यात्रियों के साथ ही एंबुलेंस में फंसे मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।