फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   क्रॉस वोटिंग के बाद से ही चल रहा गतिरोध

क्रॉस वोटिंग के बाद से ही चल रहा गतिरोध

Wed, 20 Jun 2018 02:43 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
क्रॉस वोटिंग के बाद से ही चल रहा गतिरोध
वाराणसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा और सुभासपा के गठबंधन में पहले से आईं दरारों का और बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से साथी दल के विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणी को पार्टी का ही एक धड़ा उचित नहीं मान रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पलहीपट्टी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में डिप्टी सीएम विकास कार्यों और पाठ्यक्रमों का शुभारंभ करने पहुंचे थे। मंच पर पार्टी के नेता और विधायक तो थे लेकिन उसी विधानसभा के गठबंधन के साथी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक कैलाश नाथ सोनकर नहीं थे। इसे लेकर कार्यक्रम में चर्चाएं भी थीं। भाजपा सूत्रों की मानें तो राज्यसभा में वोटिंग के दौरान अजगरा विधायक कैलाश नाथ पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा था। अजगरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंदौली संसदीय क्षेत्र में ही आता है। क्रास वोटिंग को लेकर पहले से नाराजगी थी। अभी हाल ही में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सपा नेता शिवपाल यादव से बंद कमरे में गुफ्तगू के बाद गठबंधन के भविष्य पर नई बहस छिड़ गई थी। बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बीच भी जुबानी जंग जारी है। इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के वायरल वीडियो ने गठबंधन में खटास की चर्चाओं को और हवा दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed