{"_id":"5af4973d4f1c1b9b098b933f","slug":"91525978941-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली-गोष्ठी सब बेकार, शिक्षक लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली-गोष्ठी सब बेकार, शिक्षक लाचार
Updated Fri, 11 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। लाख प्रयासों के बाद शासन के सर्व शिक्षा अभियान का समुचित लाभ योजना को नहीं मिल पा रहा है। सरकार बच्चों को शिक्षित करने के लिए मध्याह्न भोजन, किताब, कापियां, यूनिफार्म आदि नि:शुल्क उपलब्ध करा रहा है ताकि बच्चे और और अभिभावक स्कूल आएं, बावजूद इसके देखा जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालयों में उपस्थिति 50 फीसदी को भी नहीं छूट पा रहा है।
गुरुवार को ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में जाकर हकीकत जानने का प्रयास किया गया। प्राथमिक विद्यालय अयोध्यापुरी में 145 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन महज 55 बच्चे उपस्थि
त रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड में 90 के सापेक्ष 25 बच्चे ही उपस्थित रहे जबकि सोनहर प्राथमिक विद्यालय में पंजिकृत 169 में से केवल 42 उपस्थित रहे। सोनहर के प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल यादव ने कहा कि हम लोग प्रयास करके थक जा रहे हैं। लोगों के घर तक जाते हैं। लेकिन, उपस्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय जाहिदपुर में बृहस्पतिवार को 132 में से केवल 63 उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक धीरेंद्र यादव ने बताया कि जब तक अभिभावक गंभीर नहीं होंगे योजना का समुचित लाभ नहीं मिलेगा। प्राथमिक विद्यालय कटरा के 82 में केवल 27 बच्चों की उपस्थिति पर प्रभारी प्रधानाध्यापक इमरान हसन ने बताया कि विद्यालय खुलने से पूर्व तमाम रैलियां की गईं इसके बाद भी लोग नहीं आते। दूसरे गांवों के विद्यालयों की भी यही दशा रही। प्राथमिक विद्यालय पीरखांपुर में 99 में से 42, प्रावि ठकुरा रोड में 84 में से 33,पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरदनपुर में 35 में 15, प्रावि काशीपुर में 88 में 42, प्रावि बाजार सलाबत खां में 102 में 65 जबकि पूमा विद्यालय नईबाजार में 234 बच्चों के सापेक्ष केवल 130 बच्चों की उपस्थित रही।