फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘मैं’ और ‘तुम’ की भावना ही समस्याओं की जड़ : दलाई लामा

‘मैं’ और ‘तुम’ की भावना ही समस्याओं की जड़ : दलाई लामा

Tue, 20 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
‘मैं’ और ‘तुम’ की भावना ही समस्याओं की जड़ : दलाई लामा
वाराणसी। तिब्बती धर्मगुरु व शांति दूत दलाई लामा ने कहा कि भारतीय पारंपरिक ज्ञान भावनाओं पर आधारित है। ‘मैं’ और ‘तुम’ की भावना ही आज तमाम समस्याओं की जड़ है। इसलिए भारत में वो शक्ति है जिससे कि वो पूरी दुनिया को शांति का संदेश दे सकता है। इस निधि का समावेश हमें आज की आधुनिक शिक्षा में करना होगा। इससे ही डर और क्रोध की जगह अहिंसा और करुणा स्थापित किया जा सकता है। इसलिए शिक्षा के मामले में भारत को यूरोप और अमेरिका की कॉपी करने ही जरूरत नहीं। तकनीकी और विज्ञान का इस्तेमाल आज हिंसा के लिए हो रहा है जो कि गलत है।
विज्ञापन

भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तीन दिवसीय 92वें अधिवेशन में उन्होंने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की अभूतपूर्व सभ्यता रही है। इसी सभ्यता के कारण भारत में बुद्ध और महावीर जैसे विचारक और अहिंसा के समर्थक हुए। हमें इसके मूलभूत सिद्धांतों को पाठ्यक्रम में शामिल करना होगा। अधिवेशन की अध्यक्षता भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष प्रो. पीबी शर्मा ने की। संघ के महासचिव प्रो. फुरकान कमर ने संघ व अधिवेशन के उद्देश्य के बारे में बताया। अधिवेशन में देश भर के 150 कुलपति व शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। स्वागत कुलपति प्रो. गेशे नवांग समतेन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. आरके उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed