{"_id":"5aaec2044f1c1bb3758b62cf","slug":"91521402372-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लगा जाम, राहगीर हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लगा जाम, राहगीर हलाकान
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज नगर से मिर्जापुर जाने वाले बड़े वाहनों को रोकने से मिर्जापुर रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इससे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिये जा रहे आस्थावान दिनभर परेशान रहे। 15 दिनों से दिनों से पुलिस प्रशासन मिर्जापुर शहर में इंटरलाकिंग सड़क के निर्माण के चलते बड़े वाहनों को मिर्जापुर जाने से रोक दिया है।
जिससे नवरात्र के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए विंध्याचल जा रहे आस्थावानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूत्रों की माने तो गोपीगंज नगर के मिर्जापुर तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी बड़े वाहनों से सुविधा शुल्क लेकर उन्हें जाने दे रहे हैं। समाज सेवी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, धर्मराज दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष सोहनलाल, अभिनव पांडेय, अश्वनी अग्रवाल समेत नागरिको ने नवरात्र में मिर्जापुर रोड तिराहे पर लगाए गए बैरिकेडिंग को हटवाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।