फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ई हॉस्पिटल व्यवस्था में बाधक बन रहा सर्वर 00

ई हॉस्पिटल व्यवस्था में बाधक बन रहा सर्वर 00

Wed, 14 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ई हॉस्पिटल व्यवस्था में बाधक बन रहा सर्वर 00
वाराणसी।
विज्ञापन

शासन ने जिले के सरकारी अस्पतालों को भले ही ई-हॉस्पिटल की सौगात दे दी हो लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, रामनगर अस्पताल में ई हॉस्पिटल की सुविधा शुरू होने के बाद अब यहां नेटवर्क खराबी की वजह से आए दिन पर्चा कटने, जांच आदि में असुविधा हो रही है। इधर प्रमुख अधीक्षक ने एनआईसी अधिकारियों को पत्र लिखकर नेटवर्क में सुधार लाने को कहा है।

अस्पतालों में आने वाले मरीजों को पर्चा कटाने से लेकर जांच रिपोर्ट लेने के लिए लाइन में न लगने से छुटकारा मिल जाए, इसके लिए शासन ने ई-हॉस्पिटल की व्यवस्था शुरू की। इसके लिए बीएसएनएल की मदद से हाई स्पीड इंटरनेट नेटवर्किंग, ओपीडी, पर्चा काउंटर पर कंप्यूटर सिस्टम लगवाए गए। कुछ दिन तो यह सही चला। वर्तमान में बीच-बीच में सर्वर की खराबी की वजह से सेवा बाधित हो रही है। इससे मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। इस तरह की परेशानी से निजात दिलाने के लिए आनलाइन पर्ची काटे जाने के बजाय हाथ से पर्चा कटवाना पड़ रहा है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि नेटवर्क संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करने, फीस जमा करने के बाद भी सेवाएं पूरी तरह नहीं मिल पा रही हैं। इसके लिए एनआईसी अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed