{"_id":"5aa1a4d44f1c1bb1758b4607","slug":"91520542932-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी घाट पर एक फीट बढ़ेगा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी घाट पर एक फीट बढ़ेगा गंगा का जलस्तर
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कानपुर बैराज से छोड़ा गया 3000 क्यूसेक पानी शुक्रवार की देर रात तक वाराणसी पहुंचेगा। इससे अस्सी घाट से दूर हो चुकी गंगा घाट के नजदीक पहुंचेंगी। एक फीट पानी बढ़ने से बजड़े और नावों के संचालन में सुविधा होगी।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 मार्च को गंगा में नौका विहार करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। विशेष बजड़ा तैयार हो गया है। गंगा में पानी कम होने की वजह से बजड़े के संचालन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका थी।
सिंचाई विभाग की मानें तो 55 से 60 घंटे तक का समय बनारस आने में लगेगा। यहां बहुत अधिक ऊंचाई नहीं होगी। तकरीबन एक फीट तक पानी बढ़ेगा। चूंकि गरमी का मौसम है इस नाते यहां पानी की ऊंचाई एक फीट से कम हो सकती है।