{"_id":"5aa193034f1c1b9f758b4622","slug":"91520538371-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की निगरानी में होगा निरंकारी समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की निगरानी में होगा निरंकारी समागम
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम मुकाम पर पहुंच गई हैं। शनिवार से होने वाले समागम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। गुरुवार को अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
भदोही-बाबतपुर मार्ग पर कंधिया फाटक के पास 10 मार्च से होने वाले दो दिवसीय निरंकारी संत समागम को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। कार्यक्रम में जुटने वाली भारी भीड़ को लेकर अधिकारियों के वाहन पूरे दिन दौड़ते रहे। गुरुवार को एसडीएम भदोही सुनील कुमार यादव, सीओ भदोही अभिषेक पांडेय और थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
समागम में भारी भीड़ इकट्ठा होने को लेकर प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। दो दिवसीय समागम को लेकर शुक्रवार से ही सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी। सीओ अभिषेक पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर 70 एसआई और 150 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि इसके अलावा महिला पुलिसकर्मी, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड के वाहन भी मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सादे लिबास में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।