फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पिंडरा तहसील से गांव कटने पर निकाला जुलूस, किया विरोध0

पिंडरा तहसील से गांव कटने पर निकाला जुलूस, किया विरोध0

Tue, 06 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा तहसील से गांव कटने पर निकाला जुलूस, किया विरोध0
पिंडरा तहसील से गांव कटने पर निकाला जुलूस, किया विरोध
विज्ञापन

तीन दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का लिया निर्णय
पिंडरा। पिंडरा तहसील के 10 गांवों को सदर तहसील में मिलाने की तैयारी के विरोध में पिंडरा तहसील के वकील आ गए हैं। सोमवार को वकील प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य से विरत रहे।

इस मामले को लेकर अधिवक्ता तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पिंडरा तहसील के 10 गांवों को सदर तहसील में मिलाने की निंदा की गई। वकीलों ने इसके लिए सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। इसके पूर्व बार द्वारा प्रस्तावित निर्णय के तहत तीन दिनों तक वकील न्यायिक कार्य से विरत रहने तथा जुलूस निकालकर कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। उसके बाद वकील नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक गए और एसडीएम डॉ एन एन यादव को पत्रक सौंपा। इस मौके पर राजेश पटेल, चंद्रभान पटेल, अजय श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, राजेश सिंह, राजन सिंह, जवाहिर वर्मा, संजय वर्मा, उदयभान भारती, सरोज राय, मीनू सिंह, बीरेंद्र यादव समेत अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed