फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आर्ट फेयर में चमकी विद्यार्थियों की प्रतिभा

आर्ट फेयर में चमकी विद्यार्थियों की प्रतिभा

Thu, 01 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
आर्ट फेयर में चमकी विद्यार्थियों की प्रतिभा
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग कैंपस में चल रहा तीन दिवसीय आर्ट मेला व प्रदर्शनी संपन्न हो गई। मेला में 32 स्टॉल और 140 कलाकृतियां की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस दौरान लोगों ने न केवल खूबसूरत उत्पादों की खरीदारी की बल्कि पूरे तीन दिन कैंपस का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
विज्ञापन

कलाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मेले में ललित कला विभाग, फैशन डिजाइन, मंचकला, जीवनदीप महाविद्यालय, गंगापुर परिसर आदि के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। बनारस के घाट, जलरंग द्वारा प्रकृति चित्रण, बुद्ध के जीवन पर आधारित कलाकृतियां, ड्राइंग, मूर्तिकला, टेक्सटाइल, डिजाइनिंग की प्रदर्शनी लगाई गई थी। तीसरे दिन अनिरुध्द बैंड ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी
विज्ञापन

इस मौके पर कुलानुशासक शंभू नाथ उपाध्याय, कुलसचिव ओम प्रकाश, वित्त अधिकारी मो. आरिफ, विभागाध्यक्ष प्रो. मंजुला चतुर्वेदी, डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, डॉ. शतुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज, डॉ. अनूप घोष, डॉ. सविता यादव, विजय चालम, आकाश कुमार सेठ, अल्का अस्थाना, अर्पितावीर चौरसिया, ओमप्रकाश विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में आयोजित कला मेला में गंगापुर कैंपस की ओर से लगाए गए स्टॉल में कलाकृतियों की सर्वाधिक बिक्री हुई। अपनी साज सज्जा, प्रदर्शन और उत्कृष्ट शिल्प के दृष्टिकोण से गंगापुर परिसर काशी विद्यापीठ द्वारा लगाए गए स्टाल को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। कुलपति काशी विद्यापीठ डॉ. पृथ्वीश नाग ने इस अवसर पर यहां के शिक्षक डॉ. शशिकांत नाग तथा सुमित घोष को व अध्ययनरत छात्र व छात्राओं को शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed