{"_id":"5a6ce3554f1c1b4e588b519b","slug":"91517085525-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत रमना निवासी राजकुमार पटेल (22) का शव शनिवार को गांव के ही बगीचे में फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला। गला मफलर के फंदे से कसा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजकुमार के पिता रमेश पटेल समेत अन्य परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए गांव के ही सूर्यभान पटेल के खिलाफ तहरीर दी है।
रमना निवास किसान रमेश पटेल के तीन बेटों में दूसरे नंबर का राजकुमार पटेल राजगीर था। रमेश ने बताया कि राजकुमार ने गांव के ही सूर्यभान पटेल के यहां काम किया था। तकरीबन 80 हजार रुपये मजदूरी बकाया थी। शुक्रवार की शाम राजकुमार बकाया मजदूरी लेने सूर्यभान के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शनिवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित अमरूद के बगीचे में उसका शव फंदे से लटका मिला।
रमेश ने आरोप लगाया कि बकाया पैसा न देने के लिए उसके बेटे की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। इस बारे में लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि सूर्यभान पटेल के विरुद्ध फिलहाल आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूर्यभान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पहुंची लेकिन वह घर छोड़कर भाग निकला था।