फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्मार्ट सिटी: शहर की चमकेंगी 100 किमी सड़कें

स्मार्ट सिटी: शहर की चमकेंगी 100 किमी सड़कें

Tue, 23 Jan 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी: शहर की चमकेंगी 100 किमी सड़कें
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पहले चरण में डिवाइडरों और चौराहों को दुरुस्त किया जाएगा। दूसरे चरण में शहर की 100 किलोमीटर तक सड़कों को चमकाने की भी तैयारी तेज हो गई है। पहले चरण में 40 किमी सड़कों को बनाने के बाद दूसरे चरण में 60 किमी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों को चिह्नित करने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत क्षेत्र आधारित विकास (एबीडी) में पक्के महाल के 1389 एकड़ में बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जाना है। सबसे पहले शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसमें चौराहों को अपग्रेड करना, सीसीटीवी कैमरे लगाना, सड़कों को ठीक करने का काम होना है। नगर निगम की ओर से नामित कंपनी शापूरजी पालमा ने पहले ट्रैफिक सुधार पर काम शुरू कर दिया है। इसमें प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर कट को बंद किया जा रहा है। इसके बाद चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू होगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार से 321 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। नगर निगम के शहीद उद्यान पार्क में सिटी कमांड कंट्रोल के लिए भवन भी बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

इन कार्यों को पूरा करने के बाद दूसरे चरण में 100 किमी की सड़क को और चमकाने और बाकी बचे चौराहों को अपग्रेड किया जाएगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि नवंबर 2018 तक ट्रैफिक सुधार का काम पूरा करना है। इसके लिए नामित कंपनी को पहले से हिदायत दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक सुधार के बाद दूसरे पहलुओं पर काम किया जाना है। साथ ही सड़कों का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की खुदाई से हो रही दिक्कत
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चौराहों और 40 किलोमीटर तक बनने वाली सड़कों के कार्य शुरू करने में दिक्कत आ रही है। कारण यह कि गैस पाइप लाइन और भूमिगत केबिल बिछाने के कारण शहर की कई सड़कों पर एक साथ खुदाई की जा रही है। इससे सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed