{"_id":"5a63a7114f1c1ba2268b58b0","slug":"91516480273-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में लिए गए दो सौ से अधिक कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में लिए गए दो सौ से अधिक कांग्रेसी
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विद्यापीठ में भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम का विरोध करने के लिए पहुंचने से पहले ही कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत दो सौ से अधिक कार्यकताओं को पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में ले लिया। सभी को सेंट्रल जेल ले जाया गया, जहां उन्हें पुलिस की हिरासत में रखा गया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शाम छह बजे के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
शैक्षणिक संस्थानों के भगवाकरण का आरोप लगाकर कांग्रेस नेताओं ने अमित शाह का विरोध करने के लिए 11 बजे लहुराबीर स्थित आजाद पार्क पहुंचे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के कारण पुलिस-पीएसी ने क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी थी। लहुराबीर चौराहे से लेकर काशी अनाथालय तक पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रास्ता रोक दिया था। कांग्रेस नेताओं ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जैसे ही काशी विद्यापीठ की ओर कूच किया, पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस बल और कांग्रेस नेताओं में एक घंटे तक नोंकझोक चलती रही। फिर पुलिस ने इन्हें बसों में बैठा दिया।
गिरफ्तार नेताओं ने बस में से ही काले झंडे दिखाए, जिसे पुलिस ने छीनने का प्रयास किया। सबसे पहले लहुराबीर आजाद चौक पहुंचने वालों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा के साथ गिरफ्तार किया गया। विद्यापीठ की ओर कूच करते पूर्व विधायक अजय राय एवं पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर मेयर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार रहीं शालिनी यादव, सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव अन्नू, प्रो. सतीश राय, विज्जी महाराज, रेखा शर्मा, मणिंद्र मिश्रा, विकास सिंह, शैलेंद्र सिंह, डॉ. जेपी. तिवारी, रामसुधार मिश्रा, हाजी नासिर जमाल, जितेंद्र सेठ, प्रमोद श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज सहित 40 समर्थक छात्रों को कैंट पुलिस ने चौका घाट क्षेत्र से शुक्रवार रात दो बजे हिरासत में लिया था। इसी तरह शिवपुर पुलिस ने गिलट बाजार क्षेत्र से कांग्रेस के नीतेश और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया। बाद में इन्हें भी छोड़ दिया गया।