{"_id":"5a4950a34f1c1b6e468bd9bd","slug":"91514754211-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्टी फर्स्ट नाइट की मस्ती और न्यू इयर का जश्न ए धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्टी फर्स्ट नाइट की मस्ती और न्यू इयर का जश्न ए धमाल
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। थर्टी फर्स्ट नाइट की मस्ती के साथ न्यू इयर का जश्न ए धमाल मचा। घड़ी की सुइयां जैसे ही 12 पर गई वैसे ही शहर में नए साल के जश्न का धूम धड़ाका शुरू हो गया। आतिशबाजी के साथ आसमान में फैली सतरंगी छठाओं ने लोगों को मन को प्रफुल्लित कर दिया। होटलों और क्लबों में रात आठ बजे से शुरू हुआ जश्न देर रात तक चला। सड़कों पर मोटरसाइकल सवार दस्ता निकला हैप्पी न्यू इयर का शोर करते हुए आगे निकलते चले गए। यही नहीं सफाई कर्मचारियों ने भी कई चौराहों पर चूने से हैप्प्पी न्यू इयर लिख ताकि सुबह जब जनता उठे तो उसका स्वागत हो सके।
एक ओर जहां मंदिरों और गंगा किनारे मंदिरों भजन और संगीत की गंगा बही। कहीं उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शहनाई तो कहीं पंडित रविशंकर के सितार की धुनें बजती रही। शहर के कई होटलों और क्लबों में कॉकटेल और मॉकटेल पार्टियों का दौर शुरू हो गया। नए साल के स्वागत में होटलों को गुब्बारों, तोरण, फूलों से सजाया गया था। मलदहिया, सिगरा, रवींद्रपुरी की कई कालोनियों में भी फिल्मी धुन के बीच काफी और चाय की चुस्कियों के साथ नए साल का स्वागत किया गया।