फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जल्द दुरुस्त करें शहर की सड़कें

जल्द दुरुस्त करें शहर की सड़कें

Sat, 23 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
जल्द दुरुस्त करें शहर की सड़कें
वाराणसी। महापौर मृदुला जायसवाल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और सड़कों के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता कैलाश सिंह को निर्देश दिया कि जलकल एवं जल निगम के अलावा विकास कार्य करा रहे दूसरे विभागों से समन्वय बनाकर सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराएं। कहा कि खोदी गई सड़कों की मरम्मत और पैचिंग कर शहर की सारी सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाए।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि गलियों की मरम्मत एवं इंटरलाकिंग का काम भी समय पर पूरा कराए। उन्होंने कहा कि जहां इंटरलाकिंग के काम चल रहे हैं, उनकी गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। हृदय के तहत कराए जा रहे कार्यों की सूची तलब की। साथ ही नगर निगम से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिए बिना विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा सड़कों की खुदाई कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भविष्य में अनापत्ति प्रमाणपत्र के बिना किसी भी सड़क की खुदाई न होने पाए। सीवर लाइन के लीकेज को दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, अरविंद श्रीवास्तव, लोकेश कुमार जैन और राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed