{"_id":"5a060beb4f1c1b156b8b51bc","slug":"91510345707-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्म पुरस्कारों के लिए चार नामों की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्म पुरस्कारों के लिए चार नामों की संस्तुति
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पद्म पुरस्कारों के लिए डीएम योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता वाली जिला समिति ने चार लोगों के नामों की संस्तुति कर उनकी सूची कमिश्नर को भेज दी है। इसमें गायन, वादन, शिक्षा और साहित्य से जुड़े लोगों को जगह दी गई है। जिला समिति ने स्थानीय स्तर पर जांच के बाद इन नामों की संस्तुति की है। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण इसका अध्ययन करने के बाद इसे शासन को भेजेंगे। पद्म पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी को होनी है।
भदैनी निवासी डॉ. राजेश्वर आचार्य को गायन एवं वादन के माध्यम सेे कला के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए पद्म भूषण सम्मान देने की संस्तुति की गई है। नरिया के रोहित नगर निवासी डॉ. कमला को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में और चौबेपुर के छित्तनपुर निवासी रामजनम योगी को शंख वादन कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित करने की संस्तुति की गई है। रवींद्रपुरी निवासिनी कृष्णा चक्रवर्ती को सितार वादन के अप्रचलित राग विशेषकर पंचम मालकौश राग, नंदकौश राग, परणेश्वरी राग, चारुकेशी राग, राग भैरवी, अहिर ललित राग आदि के वादन में सिद्धहस्त होने की वजह से पद्मश्री के लिए संस्तुति की गई है।
इसके अतिरिक्त जिला समिति अभी चार अन्य लोगों की ओर से मिले आवेदन पर विचार कर रही है। लंका निवासी विवेकानंद तिवारी, भोजूबीर के डॉ. के के सिंह, भैरोनाथ निवासी कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया और सुंदरपुर निवासी डॉ. जगदीश पिल्लई ने भी पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन किया है। जिला समिति अभी इनके योगदान और योग्यता की जांच कर रही है।