फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अव्यवस्था के खिलाफ धरने पर राजभवन की नजर

अव्यवस्था के खिलाफ धरने पर राजभवन की नजर

Wed, 11 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
अव्यवस्था के खिलाफ धरने पर राजभवन की नजर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर चल रहे धरना-प्रदर्शन पर राजभवन की नजर है। मंगलवार को राज्यपाल के प्रतिनिधि के रुप में राजबीर सिंह राठौर विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रनेताओं, छात्रसंघ पदाधिकारी और अधिकारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनने के बाद जल्द ही इस पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पिछले चार दिन से जिस तरह से पांच जगह धरना चल रहा है, उससे पूरा कैंपस दिल्ली का जंतर-मंतर बन गया है। अलग-अलग पांच स्थानों पर धरना और नारेबाजी के बीच हर कोई अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहा है। मंगलवार को हालांकि कुलाधिपति और प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक शहर में थे, ऐसे में उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रुप में राठौर को विश्वविद्यालय भेजा। राठौर ने जहां सभी के प्रतिनिधियों को बुलाकर बातचीत की वहीं शिक्षकों ने गेस्ट हाउस में मिलकर उन्हें अपना प्रतिवेदन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed