फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आरएस यादव कोर्ट में पेश, न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ी

आरएस यादव कोर्ट में पेश, न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ी

Thu, 05 Oct 2017 02:23 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
आरएस यादव कोर्ट में पेश, न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ी
वाराणसी। भ्रष्टाचार व लूट के मामले में मिर्जापुर जेल में निरुद्ध चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव को बुधवार को मिर्जापुर जेल से लाकर विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) एनके झा की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान उनके साथ उसके सहयोगी शिव बहादुर व धनजी यादव को भी अदालत में पेश किया गया। बता दें तीनों आरोपियों के खिलाफ चंदौली पुलिस ने लूट व भ्रष्टाचार के अलग अलग मामलों में चंदौली के अलीनगर व चंदौली थाने में दर्ज मुकदमों में 4 सितंबर को एंटी करप्शन विभाग ने व पांच सितंबर को चंदौली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व लूट की धाराओं के तहत आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया था। इसके साथ ही आरएस यादव के खिलाफ गाजीपुर के ठेकेदार संजय राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। उस मामले में भी बीते तीन अक्टूबर को आरएस यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया। तीनों मामले में बुधवार को आरएस यादव को जेल से लाकर पेश किया गया। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 18 अक्तूबर नियत कर दी। वहीं पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय को पत्र भेजकर आरएस यादव की विभिन्न कंपनियों के बारे में जानकारी दी। आरोप लगाया कि कंपनियों जरिए काले धन को सफेद किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed