{"_id":"59bd8f4e4f1c1b7d688b4fef","slug":"91505595214-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने घाट पुल के उद्घाटन का ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने घाट पुल के उद्घाटन का ड्रामा
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नवनिर्मित रामनगर-सामने घाट पुल पर शनिवार को उद्घाटन के ड्रामे ने कुछ देर के लिए सियासी हलचल मचा दी। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के बेटे अजय यादव ने पुल पर नारियल फोड़ने के बाद फीता काटा और आसपास के लोगों को बुलाकर इसके उद्घाटन की घोषणा कर दी। इस दौरान कुछ समर्थक भी वहां मौजूद थे। सामने घाट पुल का उद्घाटन 23 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।
अजय का कहना था कि पुल का काम अखिलेश यादव की सरकार ने कराया और अब योगी आदित्यनाथ की सरकार इसका उद्घाटन करे, यह स्वीकार नहीं है। हालांकि अजय के इस हरकत की जानकारी पिता सतीश फौजी को भी नहीं थी। पूछने पर सतीश फौजी ने बताया कि आठ महीने पूर्व बेटा एक हादसे का शिकार हुआ था। कुछ दिनों तक कोमा में था। अब भी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। उसने क्या किया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि अजय यादव के कृत्य से पार्टी का कोई वास्ता नहीं है। पार्टी ऐसे काम का समर्थन नहीं करती।
उधर, डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।