{"_id":"599b49444f1c1b9d2f8b4804","slug":"91503349060-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियों ने कुचला, छोटे भाई की मौत और बड़ा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियों ने कुचला, छोटे भाई की मौत और बड़ा गंभीर
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के हकीमगंज गांव के पास सोमवार की शाम स्कार्पियो ने बुच्चन गोंड के छोटे बेटे शिवम (2) को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कार्पियो की टक्कर से बड़ा बेटा प्रीतम (6) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल से गुजर रही एसडीएम राजातालाब ईशा दुहन ने स्कार्पियो का पीछा कर उसे रुकवाया और चालक के साथ जंसा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शिवम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्रीतम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
हकीमगंज स्थित बुच्चन गोंड के घर के सामने से गुजरी सड़क के किनारे शिवम और प्रीतम खेल रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान जंसा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में मासूम शिवम को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर लगने से प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर जंसा पुलिस ने वायरलेस कर स्कार्पियो को पकड़ने की सूचना प्रसारित की। हिरासत में लिया गया चालक झारखंड के गढ़वा क्षेत्र का विक्की श्रीवास्तव बताया गया है।