{"_id":"598766b84f1c1b540f8b47e9","slug":"91502045880-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के बिना समाज का नहीं होगा भला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के बिना समाज का नहीं होगा भला
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अभोली। ज्ञानपुर विकासखंड के चक गुमानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को बिंद समाज विकास संघ की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और सेवारत कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाव्धिकारी फीरोजाबाद सदर अमरीश बिंद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज का मनोबल ऊंचा होगा। किसी भी समाज के विकास में शिक्षा का अहम भूमिका है। शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। समाज का मनोबल ऊंचा होगा तो वह मुख्य धारा से जुड़ जाएंगे। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेषधर बिंद ने कहा कि समाज तभी प्रगति करेगा जब समाज शिक्षा के प्रति जागरूक होगा।
प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करें। गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए संघ पूरी मदद करेगा चाहे इसके लिए उन्हें भीख क्यों न मांगना पड़े। संत रामरूप बिंदद ने समाज के बच्चों के लिए अपनी 12 बिस्वा जमीन कोचिंग सेंटर के लिए दान दी। 300 छात्र और छात्राओं को बैज, मेडल प्रशस्ति पत्र और नगदी देकर सम्मानित किया गया। संचालन रामचंद्र बिंद और अध्यक्षता संतराम ने किया। इसके पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अमरेंद्र बहादुर सिंह, विनोद बिंद ,अशोक बेलदार, शंभडू नाथ बेलदार, सियाराम, राकेश, माता शंकर, कमला शंकर महतो, सुनील महतो, देवराज समेत कई लोग मौजूद रहे।