फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छह महीने में तैयार होगी कनवेंशन सेंटर की डिजाइन

छह महीने में तैयार होगी कनवेंशन सेंटर की डिजाइन

Fri, 07 Jul 2017 02:35 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
छह महीने में तैयार होगी कनवेंशन सेंटर की डिजाइन
वाराणसी। काशी में कनवेंशन सेंटर निर्माण शुरू में अभी कम से कम एक साल और लगेगा। गुरुवार को छह सदस्यीय जापानी दल ने नगर निगम स्थित प्रेक्षागृह की जगह बनने वाले सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल केसाथ बैठक कर उसकी पूरी ड्राइंग और डिजाइन पर चर्चा की। पहले से बनी डिजाइन और डीपीआर को बदलकर फिर से नए सिरे से बनाया जाएगा। जनवरी तक नई डिजाइन तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जापान सरकार के सहयोग से 140 करोड़ रुपये की लागत से कनवेंशन सेंटर का निर्माण कराया जाना है। छह सदस्यीय दल में एमएस यूको, ई मासाहितो, एमएस यूको कातो के अलावा एमपी सिंह ने कनवेंशन सेंटर के लिए निर्धारित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। जनवरी तक डिजाइन और डीपीआर तैयार करने के बाद फरवरी-मार्च में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके बाद मई-जून से निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की तैयारी है। करोड़ों की लागत से बनने वाले इस कनवेंशन सेँटर में काशी की विरासत, योग-ध्यान केंद्र, कांफ्रेंस हाल के अलावा अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसकी मानीटरिंग केंद्रीय लोक निर्माण विभाग करेगा। उसे नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीपीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि जापनी टीम के सदस्य मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल से भी मुलाकात की। सदस्यों ने अधिकारियों से मिलकर अब तक प्रगति के बारे में जानकारी दी। बैठक में चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह, एक्सईएन लोकेश जैन, अरविंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed